एन आई एन,

पिथौरागढ़। में बडालू से झूला घाट की ओर जा रही एक बाइक रज्यूडा के पास विपरीत दिशा से आ रही कार से टकराकर खाई में जा गिरी। बाइक में सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक घायल हो गया, घायल को 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झूलाघाट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार झूलाघाट में बेल्डिंग की दुकान चलाने वाला विकास दास पुत्र निर्मल चंद दास निवासी टिकरी चौराहा खटीमा आज अपने हेल्पर महादेव निवासी न्यूरिया, पीलीभीत के साथ बडालू से झूलाघाट को जा रहा था, झूलाघाट से सिनेमा लाइन निवासी कमल अपनी कार लेकर पिथौरागढ़ को आ रहा था। 

रज्यूडा के पास बाइक कार से हल्की टच हुई और 30 मीटर खाई में चली गई। बाइक में सवार महादेव की बाइक के नीचे दबने व अंदरूनी चोटे होने के कारण मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विकास घायल हो गया। विकास को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद झूलाघाट पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घायल को खाई से बाहर निकल गया। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि कार को थाने में खड़ा कर दिया गया है पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। परिजनों की और से तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि इस स्थान पर पहले भी रोडवेज की बस गिर चुकी है उसमें दो लोगों की मौत हो चुकी है क्षेत्र के लोगों ने इस क्षेत्र में मजबूत पैराफिट बनाने की मांग की है।



Share on Facebook Share on WhatsApp