एन आई एन,

पिथौरागढ़। के नैनीपातल क्षेत्र में रविवार शाम करीब 4 बजे एक फॉर्च्यूनर UK 05 E 9999 अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन धारचूला से पिथौरागढ़ की ओर आ रहा था।

बताया जा रहा है कि वाहन स्वामी नीरज ह्यांकी निवासी पुलिस लाइन नैनीपातल दो रोड के पास किसी कार्य से पहले ही उतर गए थे। हादसे के समय गाड़ी में केवल चालक करन सिंह सोनाल निवासी धारचूला सवार था, जो दुर्घटना में घायल हो गया।

सूचना मिलते ही जाजरदेवल थाना प्रभारी मनोज पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। चालक का कहना है कि वह शौच के लिए वाहन से उतरा और हैंडब्रेक लगाना भूल गया, जिससे गाड़ी खाई में चली गई। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक को भी गिरने से चोटें आई हैं। ऐसे में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है, जिसकी पुलिस जांच की जा रही है।



Share on Facebook Share on WhatsApp