एन आई एन,

पिथौरागढ़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला से जमीन खरीद फरोख्त के नाम पर 12 लाख से अधिक की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। 

महिला द्वारा लिखाई गई रिपोर्ट पर उप निरीक्षक जितेंद्र सोराडी ने पूर्व में एक अभियुक्त किशन कोहली को गुरुग्राम हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में लिप्त दो अन्य लोग संजय प्रसाद निवासी जाखनी, और प्रियांशु नाथ निवासी चैंसर को आज गिरफ्तार कर लिया गया है।



Share on Facebook Share on WhatsApp