एन आई एन,

पिथौरागढ़। अपर जिला अधिकारी योगेंद्र सिंह ने आज क्रॉप कटिंग कार्यक्रम के तहत पपदेव गांव में ग्रामीणों के संग गेहूं की क्राप कटिंग की। इस दौरान उन्होंने ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति का भी अवलोकन किया। 

उन्होंने ग्रामीणों को फसल बीमा के लिए प्रेरित किया। क्राप कटिंग के दौरान राजस्व उप निरीक्षक विजय पंत, कविता गैडा, बीमा प्रतिनिधि भूपेश पांडे, कृषक रेवती रावत, लक्ष्मी रावत ,रवींद्र वर्मा, कुलदीप वर्मा आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp