एन आई एन,

पिथौरागढ़। में तमाम मल्टी नेशनल कंपनियों में उच्च पदों पर काम कर चुके कविंद्र ने अपने पैत्रक गांव मल्ला दुम्मर में फिट कॉम एकेडमी की स्थापना की है। भारी भरकम पैकेज की नौकरी छोड़कर वापस लौटे कविंद्र ने कहा है कि पहाड़ के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है उन्हें सही दिशा दिए जाने की जरूरत है। इसी उद्देश्य से उन्होंने अकादमी की स्थापना की है।

उन्होंने कहा कि अकादमी के जरिए युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट करते हुए कौशल विकास सिखाया जाएगा। उन्हें सही समय पर सही पेशेवर राह चुनने के लिए समय-समय पर करियर काउंसलिंग दी जाएगी। बता दें कि कविंद्र एक शानदार एथलीट भी रहे हैं उन्होंने दुनिया भर की 42 मैराथन पूरी की है। दक्षिण अफ्रीका की विश्व प्रसिद्ध 90 किलोमीटर की कामरेड, मैराथन में वह दो बार विजयी रहे हैं, तमाम लोगों ने उनकी इस पहल की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है।



Share on Facebook Share on WhatsApp