एन आई एन,

पिथौरागढ़। ज़िले में 50 सूत्रीय मांगों को लेकर मुनस्यारी में चल रहा आंदोलन जारी है। छठे दिन पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश कुमार और दीपक बगरी अनशन पर बैठे। कांग्रेस यूकेडी और महिला मंगल दलों ने अनशन स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। 

छह दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं होने पर क्षेत्र वासियों ने कड़ा आक्रोश जताते हुए 7 मई को थल- मुंसियारी, मुंसियारी जौलजीबी सड़क में चक्का जाम की चेतावनी दी है। आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।



Share on Facebook Share on WhatsApp