एन आई एन,
पिथौरागढ़। बलुवाकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक ने घर में घुसकर बुजुर्ग दंपति के साथ न केवल गाली गलौच की बल्कि उन्हें बुरी तरह पीट दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी रोहित जोशी निवासी लेख को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना से बुजुर्ग दंपत्ति काफी भयभीत और परेशान है।