एन आई एन
पिथौरागढ़। राजकीय इंटर कॉलेज गौरंगचौड में आज मतदान प्रक्रिया के जरिए बाल संसद का गठन किया गया। 12वीं कक्षा की छात्रा कुसुम को प्रधानमंत्री सुमित पांडे को उप प्रधानमंत्री चुना गया।
हर्षित को शिक्षा मंत्री, हिमांशु धानिक को उप शिक्षा मंत्री का दायित्व दिया गया। स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी अरुण कुमार, उप मंत्री की जिम्मेदारी हेमा विष्ट को दी गई। जल एवं कृषि मंत्री अमन सिंह, उप मंत्री भरत सिंह को बनाया गया। विज्ञान मंत्री रोबिन सिंह, उपमंत्री लोकेश गुरौ, खेल मंत्री रोहित सिंह बोरा उप मंत्री सिमरन चुनी गई।