एन आई एन
पिथौरागढ़। नगर में आज शाम करीब 3 बजे से शुरू हुई बारिश के बाद सिमलगैर, खड़कोट, सेरा सहित कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। लगातार बिजली न होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों के मोबाइल स्विच ऑफ होने से संपर्क कट गया है, स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन फोन नहीं उठाए जा रहे हैं। ऐसे में लोग यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर फॉल्ट किस कारण से हुआ है। विभागीय सूत्रों के अनुसार अभी तक फॉल्ट का सही पता नहीं चल पाया है, हालांकि विभाग के कर्मचारी दावा कर रहे हैं कि जल्द ही विद्युत व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी। खबर बनाएं जाने तक विद्युत व्यवस्था बहाल हो चुकी थी, लेकिन यह व्यवस्था स्थाई है या अस्थाई है अभी भी उपभोक्ता आशंकित है। उपभोक्ताओं ने विभाग के अधिकारियों से वर्षा काल में व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।