एन आई एन,
पिथौरागढ़। पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी है। शनिवार को बेरीनाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत दीपक सिंह मेहरा और अमित सिंह को उडियारी बैंड के पास शराब पीकर हुडदंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
थाना नाचनी क्षेत्र में चेक बाउंस मामले में वारंटी सुरेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिलेभर में 131 लोगों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई की गई।