पिथौरागढ़ के महर्षि विद्या मंदिर में सत्र 2026-27 के लिए शिक्षक-अभिभावक संघ (PTA) का गठन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित बैठक में प्रधानाचार्य हिमांशु जोशी, पूर्व अध्यक्ष अनीता महर, शिक्षकगण और अभिभावक उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। प्रधानाचार्य ने PTA को विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय का महत्वपूर्ण मंच बताया। सर्वसम्मति से कंचन टम्टा को PTA अध्यक्ष चुना गया, जबकि पंकज भट्ट, प्रेम कापड़ी, अनीता महर, ममता जोशी और कविता महर को सदस्य बनाया गया।

नवगठित संघ ने विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता, अनुशासन और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन की पहल की सराहना करते हुए निरंतर सहयोग का भरोसा दिलाया।



Share on Facebook Share on WhatsApp