एन आई एन,

पिथौरागढ़। सेराघाट में एक ट्रक से बरामद 337 पेटी अवैध शराब मामले में पकड़े गए अभियुक्त गोविंद कांडपाल निवासी कांडा गूंठ रामेश्वर जिला अल्मोड़ा को न्यायालय ने 1 वर्ष के कठोर कारावास और 34.65 लाख अर्थदंड की सजा सुनाई है।

न्यायिक मजिस्ट्रेट रजनीश मोहन ने यह सजा सुनाई। इस मामले की विवेचना उप निरीक्षक मोहन सिंह बोरा द्वारा की गई थी।



Share on Facebook Share on WhatsApp