एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिले के कनालीछीना विकासखंड में आज सात जन्मों की कसमें खाने वाले पति ने पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी मार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद हत्यारे ने पास की पुलिस चौकी में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। विकासखंड के द्वालीसेरा गांव निवासी भुवन प्रसाद‌ ने शक के आधार पर अपनी 36 वर्षीय पत्नी गीता देवी पर घर में रखी कुल्हाड़ी से सिर पर हमला कर दिया।

अत्यधिक रक्तस्राव हो जाने से गीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भुवन ने पड़ोस में हो रही मेहंदी में लोगों को खुद बताया और खुद ही पास की पुलिस चौकी पहुंच गया। ग्रामीणों ने बताया कि भुवन प्रसाद ने शराब पी हुई थी। वह लेबरी का काम करता है। पत्नी गीता देवी आशा कार्यकर्ती है। दंपति के दो बेटे और दो बेटियां इनमें एक बेटे और एक बेटी की शादी हो चुकी है। घटना के वक्त घर में भुवन प्रसाद की मां, बहू, बेटे, बेटी भी मौजूद रहे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची अस्कोट पुलिस ने घर को सील कर दिया है। मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजने की भीम की जा रही है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। पुलिस हत्या के कारणों की जांच में जुट गई है। इस मामले में गीता के पिता निवासी गोपाल राम ने पुलिस में तहरीर दिए तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। ग्रामीणों ने बताया घटना शराब के नशे में हुई है, क्योंकि पति-पत्नी के बीच आज तक कभी विवाद सुनने को नहीं मिला, भुवन का अपनी पत्नी की हत्या करने का कोई इरादा नहीं लग रहा है। इस मामले में पुलिस के अधिकारियों से जानकारी लेनी चाहिए तो अधिकारियों के नंबर नहीं उठे।



Share on Facebook Share on WhatsApp