एन आई एन,

पिथौरागढ़। राजकीय इंटर कॉलेज झूलाघाट में आज राकेश सिंह चौहान ने प्रभारी प्रधानाचार्य का कार्यभार ग्रहण कर लिया।

निवर्तमान कार्यवाहक प्रधानाचार्य जे आर शाह ने अपने 8 साल के कार्यकाल में सभी साथियों के योगदान की सराहना की और नए प्रभारी प्रधानाचार्य को शुभकामनाएं दी। चौहान ने विद्यालय की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप कार्य करने की प्रतिबद्धता को दोहराया। इस अवसर पर गोविंद बल्लभ भट्ट, निधि लोहनी मिश्र, मनीष पंत आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp