एन आई एन,

पिथौरागढ़। नगर के घंटाकरण चंडाक रोड पर जीजीआईसी के समीप सड़क पर मलवे का ढेर लगा दिए जाने से लोगों को खासी दिक्कत हो रही है। इस स्थान पर विभाग ने सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया, लेकिन मलबा नहीं हटाया।

मलवे के ढेर के चलते मॉर्निंग और इवनिंग वॉक पर आने वाले लोग तो परेशान है ही, वाहन चालकों को भी खासी दिक्कत हो रही है। लोगों ने कहा कि कल से आदि कैलाश यात्रा शुरू हो रही है। पर्यटक इस क्षेत्र में भी आएंगे। इससे जिला मुख्यालय की छवि पर्यटकों में क्या बनेगी ,  इसे लेकर लोक निर्माण विभाग गंभीर नहीं है। लोगों ने सड़क पर पड़े मलवे को शीघ्र हटाए जाने की मांग की है।



Share on Facebook Share on WhatsApp