एन आई एन,
पिथौरागढ़। में लगातार बढ़ रहे तापमान से स्कूली बच्चों के हीट वेव की चपेट में आने की आशंका को देखते हुए शिक्षा विभाग ने विद्यालयों के समय में बदलाव कर दिया है।
यह व्यवस्था दो मई से शुरू होगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी तरुण पंत ने बताया कि अब विद्यालय सुबह 7:30 बजे खुलेंगे और दोपहर 1:00 बजे विद्यालय में अवकाश कर दिया जाएगा। शिक्षक संगठन भी विद्यालय के समय में बदलाव की मांग कर रहे थे।