एन आई एन,
पिथौरागढ़। राष्ट्रीय राजमार्गों पर गड्ढ़ों की समस्या और कार्यों में हो रही देरी पर जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाई ने आज राष्ट्रीय राजमार्ग और सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।
उन्होंने कहा कि सड़कों को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए। अधिकारियों ने बताया कि सड़क मरम्मत कार्यों में बिटुमिन की कमी के कारण विलंब हो रहा है जनपद में इसकी आपूर्ति सीमित मात्रा में हो रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि संसाधनों की कमी का बहाना बनाकर कार्यों में लापरवाही न बरती जाए। गड्ढ़ों को जल्द से जल्द भरे जाने के निर्देश उन्होंने दिए। साथ ही कहा कि प्रगति की दैनिक रिपोर्ट भी उन्हें उपलब्ध कराई जाए।