एन आई एन,

पिथौरागढ़। पुलिस का ऑपरेशन प्रहार अभियान जारी है। बुधवार को कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन जोशी ,उपनिरीक्षक ललित डंगवाल ने सिल्थाम तिराहे पर चेकिंग के दौरान महेश कुमार को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा।

वाहन को सीज कर दिया गया है। जिलेभर में ट्रैफिक नियम और मिशन मर्यादा का उल्लंघन करने पर 148 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।



Share on Facebook Share on WhatsApp