एन आई एन,

पिथौरागढ़। मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए अपर जिला अधिकारी योगेंद्र सिंह ने सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग ने जनपद में भारी गरज के साथ ओलावृष्टि, तेज हवा और आकाशीय बिजली की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग ने जिले को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अपर जिलाधिकारी ने कहा है कि मौसम को देखते हुए फिलहाल ट्रैकिंग की अनुमति न दी जाए। उन्होंने सभी फील्ड कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्र में मौजूद रहने को कहा है। विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए विशेष सावधानी बरतने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।



Share on Facebook Share on WhatsApp