एन आई एन,

पिथौरागढ़। विवेकानंद विद्या मंदिर के छात्रों को वैश्विक स्तर की शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से आज पृथ्वी कुलम संस्था ने कार्यशाला का आयोजन किया। 

निदेशक सुनील, अभिषेक, सुमित , रोहित और हरीश पांडे ने विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस तकनीक से शिक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने के तरीकों के बारे में बताया गया। प्रशिक्षकों ने कहा कि तकनीकी नवाचार के माध्यम से विद्यार्थियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किया जा सकता है। प्रधानाचार्य धीरेंद्र सिंह रावत ने पृथ्वीकुलम संस्था का आभार जताया।



Share on Facebook Share on WhatsApp