एन आई एन,
पिथौरागढ़। द्वितीय इंटर सर्विस क्रिकेट टूर्नामेंट में आज सेमीफाइनल मुकाबले खेले गये। पहले मुकाबले में डीएम 11 की टीम ने फेबुलस 14 की टीम को हराया।
डीएम 11 की टीम ने पहले खेलते हुए 232 रन बनाए, जवाब में विपक्षी टीम 140 रन बनाकर आउट हो गई। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला एसपी 11 और दाउदकांडी लाइंस के बीच खेला गया ।एसपी 11 ने पहले खेलते हुए 189 रन बनाए। दाऊदकांडी की टीम 185 रन में आउट हुई। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कल 12:00 बजे से खेला जाएगा।