एन आई एन पिथौरागढ़। सेवा पखवाड़ा के तहत बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी में नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल डॉक्टर अजय कुमार ने किया। यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा।

इस दौरान नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दिव्यांग जनों के प्रमाण पत्र निर्गत करने, रक्तदान शिविर, मानसिक स्वास्थ्य सेवा, किशोरों की एनीमिया जांच कराई जाएंगी। हर दिन के कार्यक्रमों की रिपोर्ट उपलब्ध रहेगी। इस अवसर पर चिकित्सक डॉक्टर मनोज कुमार जंगपांगी , फार्मेसी अधिकारी ललित बृजवाल, उमेश सिंह कोरंगा सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक समन्वयक गंभीर सिंह मेहता ने किया।



Share on Facebook Share on WhatsApp