एन आई एन,
पिथौरागढ़। एसएसबी की उप महानिरीक्षक चिकित्सा डॉ. चंद्रा हंयाकी ने अपने दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम में एसएसबी की 55वीं वाहिनी के अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड, ओपीडी, दवा भंडारण, चिकित्सा उपकरण एवं स्वच्छता व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण कर अस्पताल में भर्ती मरीजों से संवाद कर उनके स्वास्थ्य स्थिति उपचार की गुणवत्ता और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने जवानों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी टिप्स दिए। उन्होने कहा कि उचित देखभाल और अनुशासन के माध्यम से स्वास्थ्य में सुधार लाया जा सकता है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सौम्या हलदार, उप कमांडेंट निमित्त अहलावत आदि मौजूद रहे।