एन आई एन,

पिथौरागढ़। ज़िले के मुनस्यारी क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, विस्थापन और आपदा प्रभावित परिवारों को मुआवजा सहित 40 सूत्रीय मांगों को लेकर क्षेत्र वासियों ने आज से जिला पंचायत सदस्य भावना दानू के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। 

ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय में जोरदार जुलुस निकाला और शास्त्री चौक में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इन मांगों को लगातार प्रशासनिक अधिकारियों के सामने रखा गया है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मजबूर होकर उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ा है। आंदोलनकारियों ने कहा है कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।



Share on Facebook Share on WhatsApp