एन आई एन,

पिथौरागढ़। नगर में बनी बजेटी, कृष्णापुरी और जाखनी मल्टी स्टोरेज पार्किंग आज जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाई के निर्देश के बाद शुरू हो गई। अपर जिला अधिकारी योगेंद्र सिंह ने पार्किग स्थलों का उद्घाटन किया। 

जिलाधिकारी ने पार्किग स्थलों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। पार्किंग में 12 घंटे के लिए फोर व्हीलर का किराया ₹60, और टू व्हीलर का किराया ₹40 रखा गया है। कृष्णापुरी पार्किंग में इलेक्ट्रॉनिक चार्जिग स्टेशन और कैंटीन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।



Share on Facebook Share on WhatsApp