एन आई एन,

पिथौरागढ़। ज़िले में मुंसियारी का ढीलम गांव आज तक सड़क सुविधा से नहीं जुड़ सका है। सड़क नहीं होने से लोगों को खासी दिक्कत हो रही है। गांव की 60 वर्षीय लीला देवी मंगलवार को अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ी। 

मजबूर लोगों ने उन्हें डोली में लिटा कर करीब 5 किलोमीटर के दुर्गम पहाड़ी रास्ते पैदल तय कर सड़क तक पहुंचाया, जहां से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। गांव के राम सिंह दोसाद ने कहा है कि अब तक कई सरकारें आई और गई लेकिन किसी ने भी इस गांव की सुध नहीं ली। उन्होंने कहा शीघ्र सड़क नहीं बनाई गई तो ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।



Share on Facebook Share on WhatsApp