एन आई एन,
पिथौरागढ़ नगर के चंडाक क्षेत्र में स्थित सिकडानी गांव की बर्षों पुरानी पेयजल समस्या का आज समाधान हो गया है। नगर निगम मेयर कल्पना देवलाल, पार्षद रवि मेहता ने गांव के लिए बनाई गई सोलर लिफ्ट पेयजल योजना का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मेयर ने कहा कि नगर वासियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए तेजी से कार्य किये जा रहे हैं। इस अवसर पर पार्षद रवि लुंठी, डॉ. पितांबर अवस्थी,अजय अवस्थी, अवर अभियंता उमेश अवस्थी, नंदा वल्लभ पांडे समेत तमाम लोग मौजूद रहे।