एन आई एन,
पिथौरागढ़। पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी है। मंगलवार को जाजरदेवल थाना अध्यक्ष मनोज पांडे ने एक टिप्पर को अवैध खनन सामग्री ढोते हुए पकड़ा। वाहन को सीज कर दिया गया है।
भड़कटिया में गणेश राम के होटल से 55 पव्वे अवैध शराब बरामद की गई। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा कायम कर लिया गया है। डीडीहाट पुलिस ने गोपाल सिंह देऊपा को शराब पीकर लोगों को गाली गलौज करने के आरोप में पकड़ा। धारचूला में दिलीप नाथ को तथा गंगोलीहाट में महिला मीनाक्षी उप्रेती को भी गाली गलौज करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।