एन आई एन,

पिथौरागढ़। नगर के मजदूरों ने गैस नहीं मिलने और 5 किलो ग्राम के सिलेंडर में कम गैस दिए जाने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से समाधान की मांग की है। मजदूर नेता चंचल राम की अध्यक्षता में हुई बैठक में मजदूरों ने कहा कि गैस नहीं मिलने से मजदूर पलायन के लिए मजबूर हो रहे हैं। 

मजदूरों को 5 किलो के सिलेंडर दिए जा रहे हैं लेकिन उसमें गैस कम निकल रही है। विरोध करने पर उन्हें धमकाया जा रहा है। बैठक के बाद समस्या का समाधान निकालने के लिए जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने वालों में मदन सान्याल, नसीम, जगत कुमार, समेत तमाम लोग शामिल रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp