एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिला अधिकारी आशीष भटगाई ने मंगलवार को जाखनी गांव में गेहूं की फसल की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि क्रॉप कटिंग के माध्यम से फसल उत्पादन का सटीक आकलन होगा, जो किसानों को मुआवजा और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में अहम भूमिका निभाता है।
जिलाधिकारी ने मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी को जनपद के सभी चयनित स्थलों पर क्रॉप कटिंग का कार्य गंभीरता और सटीकता के साथ करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनी।