एन आई एन,

पिथौरागढ़। ज़िले के नैनीपातल में आज सुबह वाहन चालक ऋतिक बिष्ट को  काकड़ का बच्चा सड़क पर गिरा मिला। उन्होंने इसकी जानकारी ढाबा स्वामी बालकृष्ण कापड़ी और ग्राम प्रधान पूजा कापड़ी को दी। 

काकड़ के बच्चे को देखने पर पता चला कि उसके पीछे का पांव टूट हुआ है जिस कारण वह चल नहीं पा रहा है। इसकी जानकारी वन विभाग और पुलिस को दी गई। जाजरदेवल थाना अध्यक्ष मनोज पांडे मौके पर पहुंचे। बाद में बच्चे को वन विभाग की टीम को सौंप दिया गया।



Share on Facebook Share on WhatsApp