एन आई एन,
पिथौरागढ़। माता-पिता की डांट से आहत होकर घर से लापता हुए नाबालिक बच्चे को कोतवाली पुलिस ने 3 घंटे के भीतर ढूंढ निकाला।
ऐंचोली के चौकी प्रभारी कमलेश जोशी को बच्चे के लापता होने की सूचना मिली, उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत खोजबीन शुरू की और बच्चे को ढूंढ निकाला। काउंसलिंग के बाद बच्चे को माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।