एन आई एन,
पिथौरागढ़। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण 1 मई को न्यू बियरशिवा पब्लिक स्कूल में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन करेगा। शिविर में पात्र व्यक्तियों को व्हील चेयर, कानों की मशीन, चश्मा, वॉकर, बैसाखी, कंबल, छाता, स्कूल बैग, कंप्यूटर आदि का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा।
इसी के साथ नि:शुल्क रक्त जांच, उपचार , दिव्यांग प्रमाण पत्र, बनाने की कार्रवाई भी की जाएगी। इस दौरान न्यायिक अधिकारी विभिन्न कानूनों की जानकारी देंगे और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया जाएगा।