एन आई एन,
पिथौरागढ़। सुंदर पिथौरागढ़, स्वच्छ पिथौरागढ़ कार्यक्रम के तहत आज सामाजिक कार्यकर्ता जुगल किशोर पांडे की पहल पर जिला चिकित्सालय में 400 साबुन वितरित किए गए।
साबुन समाजसेवी अंजना जोशी द्वारा उपलब्ध कराए गए। इस अवसर पर डॉक्टर भागीरथी गर्ब्याल ने अंजना जोशी और जुगल किशोर पांडे का आभार जताया। कार्यक्रम में प्रवीण बिष्ट, महेश मखौलिया, अशोक बोरा, पार्षद डेरिक वाटसन, पवन पाटनी, कृष्णा वर्मा, राहुल लुंठी, के एस भाटिया, चंद्र प्रकाश आदि शामिल रहे।