एन आई एन,
पिथौरागढ़। में बीते रोज हुई मूसलाधार बारिश के कारण चंडाक क्षेत्र में एक विशाल पेड़ बिजली लाइनों पर आ गिरा, इससे पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई।
क्षेत्र वासियों ने बताया कि रविवार को भी काफी देर तक लाइट नहीं आने से लोगों को मोबाइल चार्ज करने के लिए भी नगर में आना पड़ा। विद्युत विभाग लाइन से पेड़ को हटाकर विद्युत आपूर्ति सुचारू करने में जुटा हुआ है।