एन आई एन,
पिथौरागढ़। में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने घर पर प्रसव की प्रथा को पूर्णत: समाप्त कर, शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव के लिए प्रयास तेज कर दिये हैं।
इस संबंध में आज जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाईं ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर तक टीमों का गठन किया जाए और गर्भवती महिलाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि एएनएम, मॉनिटरिंग और व्यापक प्रसार प्रसार की जिम्मेदारी संभालेंगी। इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने महिला अस्पताल में शीघ्र लिफ्ट व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।