एन आई एन,
पिथौरागढ़। पुलिस का ऑपरेशन प्रहार अभियान जारी है। शनिवार को पिथौरागढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सुरेश कुमार को बेरीनाग क्षेत्र के अंतर्गत, निहाल सिंह नेगी को गंगोलीहाट क्षेत्र के अंतर्गत, खुशाल सिंह को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा।
सभी के वाहन सीज कर दिए गए हैं। बेरीनाग क्षेत्र के अंतर्गत शराब के नशे में पत्नी से मारपीट करने वाले दिनेश पाठक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पिथौरागढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत माही बोहरा, किशन कुमार, आशीष को शांति भंग करने के आरोप में पकड़ा गया।