एन आई एन,
पिथौरागढ़। में एस एसबी की 55 में वाहिनी का 12 वां स्थापना दिवस आज धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपमहानिरीक्षक सुधांशु नौटियाल वर्चुअल माध्यम से जुड़े। उन्होंने वाहिनी के सभी अधिकारियों जवानों और परिजनों को स्थापना दिवस की बधाई दी।
उन्होंने वाहिनी के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि वाहिनी के जवान हर चुनौती को अवसर में परिवर्तित करने की क्षमता रखते हैं। वाहिनी परिसर में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई गई। साथ ही विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। उत्तराखंड का पारंपरिक छोलिया नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सौम्या हलदर, उप कमांडेंट त्रिभुवन प्रसाद सहित तमाम अधिकारी और जवान मौजूद रहे।