एन आई एन,

पिथौरागढ़। ज़िले में बेरीनाग नगर के बैंक चौराहे में आज 74 वर्षीय वृद्ध खड़क सिंह बिष्ट रसोई गैस लेकर देवी नगर से राईआगर को जा रहे ट्रक की चपेट में आ गये। पिछले टायर की चपेट में आने से उनके दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए।

सूचना मिलते ही प्रभारी कोतवाल हरीश कोरंगा मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि खड़क सिंह हल्द्वानी से घर को लौट रहे थे। बेरीनाग बाजार में अपना कार्य करने के बाद वह बैंक चौराहे पर खड़े थे और हादसे का शिकार हो गये। परिजनों की ओर से अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।



Share on Facebook Share on WhatsApp