एन आई एन,
पिथौरागढ़। ज़िले के गणाई गंगोली क्षेत्र में आज जंगल की आग बेकाबू होकर गौरा देवी मंदिर परिसर तक पहुंच गई।
मंदिर के बाहर रखी लकड़ी और अन्य सामग्री आग की चपेट में आकर खाक हो गई। वन विभाग की टीम के पहुंचने तक मंदिर की दीवार और सामान को काफी नुकसान पहुंच गया। ग्राम प्रधान नीरज सूंठा, हेमंत सूंठा की अगुवाई में ग्राम वासियों ने आग पर काबू पाया। देर सांय वन दरोगा हीरा सिंह बिष्ट भी मौके पर पहुंच गए।