एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाई ने शुक्रवार को जिले में पेयजल वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि गर्मियों के सीजन में किसी भी क्षेत्र में पेयजल की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। 

उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों का चिंहीकरण करने और वैकल्पिक इंतजाम करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि खराब हैंडपंपों को ठीक कराया जाए। लीकेज तत्काल रोकी जाए। नये टैंकरों की खरीद व्यवस्था में तेजी लाई जाए। उन्होंने जिले के लोगों से अपील की है कि पेयजल से जुड़ी समस्याओं के लिए कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कराये, ताकि तत्काल इनका समाधान किया जा सके।



Share on Facebook Share on WhatsApp