एन आई एन,
पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ में शिक्षा व्यवस्था रामभरोसे चल रही है। व्यवस्था संभालने वाले अधिकारियों के तमाम पद रिक्त पड़े हैं। पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष सौरभ चंद ने कहा है कि जिले के आठ विकास खंडों में से केवल एक ही विकासखंड में उप शिक्षा अधिकारी तैनात हैं।
तीन विकास खंडों में खंड शिक्षा अधिकारी नहीं हैं। इससे तमाम व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि रिक्त पदों को या तो मर्ज किया जाए या मिनिस्टीरियल संवर्ग से इन पदों को भरा जाये।