एन आई एन,
पिथौरागढ़। में कांग्रेस के पूर्व दर्जा मंत्री महेंद्र सिंह लुंठी ने हाल ही में हुई पोस्टमैन भर्ती में धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि इस भर्ती में एक ही राज्य हरियाणा के युवाओं को नौकरियां दी गई है।
सीमांत जिले पिथौरागढ़ से एक भी युवा इस भर्ती में चयनित नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी ऐसा हो चुका है। उन्होंने जिला अधिकारी के सामने मामला रखते हुए इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।