एन आई एन,

पिथौरागढ़। ज़िले में डीडीहाट तहसील के ननपापों में आज पंचम्वाड देवता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ। सैकड़ो लोगों ने मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। 

इससे पूर्व बीती रात्रि मंदिर में भजन और जागरण का आयोजन हुआ। सामाजिक कार्यकर्ता दीपक कन्याल ने बताया कि भक्तजनों के सहयोग से मंदिर को भव्य रूप दिया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश चुफाल ने कहा कि मंदिर के नवनिर्माण से क्षेत्र में आस्था और श्रद्धा को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर मंदिर कमेटी द्वारा भंडारे का भी आयोजन किया गया।



Share on Facebook Share on WhatsApp