एन आई एन,
पिथौरागढ़। सामुदायिक पुस्तकालय की पहल पर आज प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान नॉलेज ट्री के सहयोग से भर्ती पूर्व प्रशिक्षण की निशुल्क कोचिंग शुरु हो गई।
चिमस्यानौला में कोचिंग क्लासेस का संचालन किया जा रहा है। नॉलेज ट्री के संस्थापक हेमंत खोलिया ने बताया कि सामुदायिक पुस्तकालय से जुड़कर उनकी टीम खासी उत्साहित है। सामुदायिक पुस्तकालय के संस्थापक जगत मर्तोलिया ने कहा है कि नए विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण अभी एक सप्ताह और चलेगा।