एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिलाधिकारी आशीष भटगाई की अध्यक्षता में आज उद्योग मित्र बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने, निवेशकों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। बैठक में ब्याज अनुदान के 12 अलग-अलग दावों पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। छह आवेदनों पर चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का पारदर्शी एवं समय पर समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। बैठक में महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र कविता भगत, डिप्टी सीएमओ डा. प्रशांत कौशिक, सहायक श्रम आयुक्त सुनील तिवारी सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp