एन आई एन,
पिथौरागढ़। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम चिकित्सा अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल डॉक्टर अजय कुमार के नेतृत्व में सैणरांथी और बिर्थी गांव पहुंची ,जहां ग्रामीण महिलाओं के साथ बैठक की गई ।महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लाभ बताते हुए उन्हें संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया गया।
स्थानीय स्वास्थ्य टीम को गर्भवती महिलाओं, उनके परिवार के सदस्यों को समय-समय पर काउंसलिंग देने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सूबेदार जगत सिंह मेहता ने की। संचालन ब्लॉक समन्वयक गंभीर सिंह मेहता द्वारा किया गया।