एन आई एन,

पिथौरागढ़। नगर के तिलढुकरी गैस एजेंसी से जुड़े हजारों उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग के लिए 45 दिन इंतजार करना पड़ रहा है। यह समस्या पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा इस एजेंसी को ग्रामीण क्षेत्र में दर्शाये जाने से आ रही है। 

गैस प्रबंधक मंजू बिष्ट ने कहा है कि एजेंसी के अधिकांश उपभोक्ता शहरी क्षेत्र में रहते हैं बुकिंग में आ रही यह समस्या केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राज्य मंत्री अजय टम्टा के समक्ष रखी गई है । उन्होंने कहा कि जल्द ही समाधान की उम्मीद है।



Share on Facebook Share on WhatsApp