एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के नजदीकी सिंतोली गांव की एक 10 वर्षीय बालिका की आज चंपावत जिले में सरयू नदी में डूब जाने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बिण ब्लॉक के सिमचौड़ा ग्राम पंचायत के सिंतोली तोक की 10 वर्षीय भावना(पीहू) पुत्री सुमिरन सिंह कार्की अपनी माता सरस्वती देवी और 4 वर्ष की बहन के साथ चंपावत जिले के पंचेश्वर घाटी क्षेत्र के नेत्र सलान गांव में मामा की शादी में शामिल होने गई थी। 

मामा पवन की शादी बीते रोज धूमधाम से संपन्न हुई। आज सुबह पीहू अपने माता और बहन के साथ वापस अपने गांव पिथौरागढ़ लौटने वाली थी। वापस लौटने से पहले पीहू अपने परिजनों व गांव के लोगों के साथ सरयू नदी में नहाने गई, इसी दौरान वह डूब गई। आसपास के लोगों ने उसे नदी से बाहर निकाला उसे निजी टैक्सी से धमौड तक लाया गया ,जहां से 112 के जरिए उसे जिले  अस्पताल पहुंचाया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर अमन आलम ने बताया कि बालिका की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। इस घटना से खुशियों के घर में मातम पसर गया है। कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि बालिका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। बालिका के पिता मुंबई के किसी होटल में नौकरी करते हैं, जिन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। घटना के बाद बच्ची के मूल गांव वह मामा के गांव में शोक की लहर छा गई है घटना की सूचना मिलने के बाद जिला अस्पताल में दर्जनों लोगों ने पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार बच्ची नगर के विवेकानंद विद्या मंदिर में कक्षा 5 की छात्रा थी।



Share on Facebook Share on WhatsApp