एन आई एन,
पिथौरागढ़। धारचूला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक अभिभावक को अपने नाबालिक बच्चे को वाहन देना महंगा पड़ गया। चैकिंग के दौरान नाबालिक वाहन चलाते हुए पकड़ा गया।
जिस पर पुलिस ने अभिभावक के खिलाफ 27500 का चालान किया। नाबालिक की उसके अभिभावकों के समक्ष काउंसलिंग की गई और आवश्यक हिदायतों के साथ उसे अभिभावकों के सुपुर्द कर दिया गया।